Baleshwar बालेश्वर: पुलिस ने सोमवार को बताया कि ओडिशा के बालेश्वर ज़िले में भारी बारिश के दौरान सोते समय एक दीवार का हिस्सा गिरने से 65 साल की एक महिला और उनके पोते की मौत हो गई।
यह घटना रविवार रात जलेश्वर ब्लॉक के कपासुडा गांव में हुई। बताया जा रहा है कि इलाके में पिछले तीन दिनों से लगातार हो रही बारिश के कारण दीवार गिर गई। मृतकों की पहचान राधिका जेना (65) और उनके पोते ज्योति प्रकाश स्वाइन (18) के तौर पर हुई है, जबकि पोती स्मृतिरेखा स्वाइन गंभीर रूप से घायल हो गई हैं। रविवार रात पड़ोसी के घर की दीवार उनके एस्बेस्टस की छत वाले घर पर गिर गई। पुलिस ने बताया कि उन्हें तुरंत पास के अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने महिला और उनके पोते को मृत घोषित कर दिया। पोती का इलाज चल रहा है।