पारादीप: केंद्रीय बंदरगाह, जहाजरानी और जलमार्ग मंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने शुक्रवार को पारादीप पोर्ट अथॉरिटी (PPA) में 427.80 करोड़ रुपये की लागत वाली सात बड़ी इंफ्रास्ट्रक्चर परियोजनाओं का उद्घाटन किया। इन परियोजनाओं से बंदरगाह की क्षमता 18.5 मीटर गहरे ड्राफ्ट (गहराई) तक पहुँच गई है।

सभा को संबोधित करते हुए सोनोवाल ने कहा कि पारादीप बंदरगाह का विस्तार इसे एक प्रमुख समुद्री गेटवे के रूप में मजबूत करेगा और पूर्वी भारत में व्यापक आर्थिक अवसर पैदा करेगा। उन्होंने कहा कि आधुनिक कार्गो-हैंडलिंग इंफ्रास्ट्रक्चर, गहरे ड्राफ्ट, बेहतर कनेक्टिविटी और मशीनीकरण से व्यापार, लॉजिस्टिक्स, औद्योगिक गतिविधियों और रोजगार के अवसरों को बढ़ावा मिलेगा।

उद्घाटन की गई परियोजनाओं में 18.5 मीटर गहरे ड्राफ्ट की क्षमता हासिल करने के लिए 352 करोड़ रुपये की लागत से कैपिटल ड्रेजिंग, 24.89 करोड़ रुपये की लागत से अथारबांकी दूसरा नया पुल और IIT मद्रास के 'नेशनल टेक्नोलॉजी सेंटर फॉर पोर्ट्स, वॉटरवेज एंड कोस्ट्स' के सहयोग से विकसित एक एडवांस्ड वेसल ट्रैफिक मैनेजमेंट एंड इंफॉर्मेशन सिस्टम शामिल हैं।

 

Tags: