नगर पालिका के सैनिटेशन अधिकारी परमानंद सेठी की अगुवाई में पुलिस के साथ शहर में चला प्लास्टिक बैग जांच अभियान

पुलिस के साथ शहर में चला प्लास्टिक बैग जांच अभियान

Update: 2021-12-15 11:08 GMT
झारसुगुडा़: झारसुगुड़ा नगर पालिका के सैनिटेशन अधिकारी परमानंद सेठी की अगुवाई में मंगलवार को पुलिस के साथ शहर में प्लास्टिक बैग जांच अभियान चलाया गया। इस दौरान नपा की टीम ने दुकान, होटल आदि प्रतिष्ठानों को खंगाला। साथ ही लोगों को प्रतिबंधित प्लास्टिक बैग का उपयोग नहीं करने की चेतावनी दी। कहा कि अगर प्लास्टिक के बैग उपयोग किया गया तो जुर्माना भरना होगा।
प्लास्टिक बैग पर प्रतिबंध लगा हुआ है फिर भी कुछ दुकानदार इसका खुलेआम उपयोग कर रहे हैं। नपा की की ओर से समय समय पर औचक छापेमारी कर बड़े पैमाने में जुर्माना वसूलने के साथ ही प्लास्टिक बैग भी जब्त किया गया। बावजूद इसके दुकानदार प्रतिबंधित बैग का उपयोग खुलेआम कर रहे हैं। इसे देखते हुए मंगलवार को फिर नपा की ओर से सैनिटेशन अधिकारी के नेतृत्व में जांच अभियान शुरू किया गया है। इस दौरान पालिका अधिकारी व पुलिस ने दुकानदारों को चेतावनी दी कि दोबारा प्लास्टिक बैग का उपयोग करने पर जुर्माना के साथ साथ कानूनी कार्रवाई भी होगी। 
Tags:    

Similar News

-->