Rourkela राउरकेला: ओडिशा के राउरकेला में बसंती कॉलोनी के पास एक पैसेंजर ट्रेन की चपेट में आने से दो लड़कों की मौत हो गई। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि यह घटना तड़के करीब 2.30 बजे उस समय हुई जब वे रेलवे ट्रैक पार कर रहे थे। मृतकों की पहचान रंजन पात्रा (17) और देबेंद्र पात्रा (15) नामक भाइयों के रूप में हुई है। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि शव रेलवे ट्रैक से बरामद कर लिए गए हैं और उन्हें पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है।