बंडामुंडा : शहर के अलग-अलग जगहों पर सीडीएस बिपिन रावत को श्रद्धांजलि दी गई। डीजल कॉलोनी में बंडामुंडा युवा बीजद के अध्यक्ष शेरू शर्मा की अध्यक्षता में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया किया गया। इसमें बीजद युवा परिवार के सदस्यों ने शहीद सीडीएस रावत के चित्र पर पुष्प अर्पण के साथ साथ कैंडल जला कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। शेरू शर्मा, भाव दत्ता, चंद्र शेखर राव, संतोष नायक, चंदन तरई, मोहन मुखी, रमाकांत परिडा, राजेश रजक, बेला दत्ता, नेहा शर्मा प्रमुख शमिल थे। इसी तरह से सी-सेक्टर स्थित सनराइज क्लब में एफएफसी क्लब की ओर से सीडीएस राव को श्रद्धांजलि दी गई। समाजसेवी शशोधर पंडा के नेतृत्व में क्षेत्र के युवाओं ने शामिल होकर शहीदों को श्रद्धासुमन अर्पित किया। इस अवसर पर शशोधर पंडा ने कहा सीडीएस बिपिन रावत एक सच्चे देशभक्त थे। उनकी वीर गाथा हमेशा अमर रहेगी। भरतभूषण पांडे, लखन लोहार, ओमप्रकाश दास, मोहन राव, जितेंद्र विश्वकर्मा आदि उपस्थित थे।  
Tags: