बंडामुंडा : बंडामुंडा थाने में शोकसभा आयोजित कर लता मंगेशकर एवं बप्पी लहरी को श्रद्धाजंलि दी गई। इस मौके पर पुलिस कर्मियों ने दोनों कलाकारों की सदगति के लिए मौना प्रार्थना करने के साथ साथ उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें याद किया। इस मौके पर सब इंस्पेक्टर दीपुन दोलेई ने कहा कि लता मंगेशकर एवं बप्पी लहरी दोनों ही देश के महान गायक-गायिका थे। फुइलजेंस लकड़ा ने कहा कि दोनों संगीत कलाकारों का निधन होना, देश के लिए बड़ी क्षति है। शोकसभा में मोनलिसा महांती समेत अन्य पुलिसकर्मी मौजूद रहें।  
Tags: