Baripada बारीपदा: ओडिशा के मयूरभंज जिले के एक गांव में जादू-टोना करने के संदेह में एक आदिवासी जोड़े की कथित तौर पर कुल्हाड़ी से काटकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी। घटना जिले के किताबेड़ा गांव में सोमवार रात को हुई। मृतकों की पहचान देबेंद्र नाइक (48) और उनकी पत्नी चंपा नाइक (45) के रूप में हुई है। एक अधिकारी ने बताया कि पुलिस ने हत्या के सिलसिले में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है और हत्या का मामला दर्ज किया है।