राजगांगपुर : सुंदरगढ़ जिले के कुतरा पंचायत के डाईजीरा गांव के मक्खापाड़ा में आज भी आवास योजना गरीबों के लिए सपना है। मक़्खापाड़ा के झीरगु एक्का (80) और उनकी पत्नी कमला एक्का का घर पूरी तरह ढह गया है। जिसमें वे जैसे तैसे अपना गुजर बसर करते आ रहे हैं। खेतों में मजदूरी का काम कर जैसे तैसे अपना जीवन यापन करने वाले ये वृद्ध दंपती समय पर आवास योजना का लाभ नहीं मिलने से इनमें सरपंच एवं सरकार के प्रति रोष है। बुजुर्ग दंपती झीरगु एवं कमला ने बताया कि दो वर्ष पूर्व इंदिरा आवास के लिए सरपंच ललिता बरुवा को आवेदन किया था। पर आज तक हमें आश्वासन ही मिल रहा है। बरसात में खौफ बना रहता है। सांप बिच्छु का भी डर रहता है। घर में बरसात का पानी घुस जाता है। आवास पाने के लिए दोनों बुजुर्गों आज भी पंचायत कार्यालय का चक्कर काट रहे हैं।
Tags: