स्कूल के अध्यक्ष गोविन्द साहू ने की शिक्षिका की हत्या, पुलिस के सामने खुद स्वीकारा

कालाहांडी जिले के महालिंग सनसाइन पब्लिक स्कूल की शिक्षिका ममिता मेहेर की हत्या स्कूल के अध्यक्ष गोविन्द साहू ने की है

Update: 2021-10-20 11:31 GMT

कालाहांडी जिले के महालिंग सनसाइन पब्लिक स्कूल की शिक्षिका ममिता मेहेर की हत्या स्कूल के अध्यक्ष गोविन्द साहू ने की है। पुलिस के पास उसने खुद स्वीकार किया है। वहीं दूसरी तरफ इस मामले में गृह राज्यमंत्री दिव्य शंकर मिश्र के ऊपर दबाव बढ़ने लगा है। गोविन्द साहू मंत्री मिश्र के बीच घनिष्ठ संबन्ध है। ऐसे में मंत्री को मंत्रीमंडल से बहिष्कार करने तथा उन्हें गिरफ्तार करने की मांग अब तेज हो गई है।

मंत्री दिव्यशंकर मिश्र के भवानीपाटना स्थित घर के ऊपर आज अंडा फेंका गया है भाजपा महिला मोर्चा की तरफ से उनके घर पर अंडा फेंका गया है। भाजपा महिला मोर्चा ने मंत्री के इस्तीफा की मांग किया है। वहीं एक दिन पहले ही मंत्री के भुवनेश्वर स्थित आवास पर छात्र कांग्रेस की तरफ से अंडा फेंका गया है। मंत्री के भवानीपाटना स्थित घर के ऊपर अंडा फेंके जाने के साथ नकटीगुड़ा चौक पर भाजपा कार्यकर्ता के साथ बीजद कार्यकर्ताओं की कहासुनी हुई थी। भाजपा रास्ता रोककर प्रदर्शन कर रहे थे, उसी समय 10 से 12 बीजद कार्यकर्ता बाइक में आकर तर्क वितर्क किए थे। वे भाजपा कार्यकर्ताओं को रास्ता रोक आन्दोलन खत्म करने की धमकी देने के साथ ही कहासुनी किए। हालांकि इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने उन्हें वहां से खदेड़ दिया।
इन तमाम मामलों को लेकर गृहराज्य मंत्री दिव्यशंकर मिश्र का पुतला जलाकर विरोध प्रदर्शन किया है। कटक नगर भाजपा की तरफ से बादामबाड़ी में विरोध प्रदर्शन किया गया। पार्टी के कार्यकर्तोओं ने मंत्री के इस्तीफे की मांग करने के साथ ही उन्हें गिरफ्तार करने की मांग की है।
वहीं पुरी सिंहद्वार के सामने श्री जगन्नाथ सेना की तरफ से विरोध प्रदर्शन किया गया है। संगठन की तरफ से मंत्री दिव्य शंकर मिश्र के बहिष्कार की मांग की गई है। बलांगीर एसपी दफ्तर के सामने एआईडीएसओ की तरफ से विरोध प्रदर्शन किया गया है। वे भी गृह राज्यमंत्री के बहिष्कार एवं गिरफ्तार करने की मांग की गई है। भुवनेश्वर नवीन निवास के सामने युवा कांग्रेस की तरफ से काला झंडा दिखाकर विरोध प्रदर्शन किया गया। युवा कांग्रेस के अध्यक्ष स्मृति लेंका के नेतृत्व में काला झंडा दिखाकर विरोध प्रदर्शन किया गया।
Tags:    

Similar News

-->