संबलपुर: देवगढ़ लौटे कोरोना से स्वस्थ पवित्र नायक

कोरोना से स्वस्थ पवित्र नायक

Update: 2022-02-03 05:23 GMT
संवाद सूत्र, संबलपुर : उपनगर बुर्ला निवासी व संबलपुर रेडक्रॉस के आजीवन सदस्य निहाल सिंह ने फिर एक असहाय और गरीब वृद्ध की सहायता कर उन्हें वापस उनके घर लौटने में सहायता की। पवित्र नायक नामक ये वृद्ध देवगढ़ शहर के है और कोरोना संक्रमित होने के बाद 25 जनवरी से इलाज के लिए बुर्ला कोविड हॉस्पिटल में भर्ती थे। बुधवार के दिन, डॉक्टर ने उन्हें स्वस्थ घोषित कर हॉस्पिटल से छुट्टी दे दी, लेकिन वापस देवगढ़ लौटने के लिए उसके पास रुपये नहीं थे। इसका पता चलने के बाद समाजसेवी निहाल सिंह उनके पास पहुंचकर असुविधा के बारे में जाना और फिर वृद्ध पवित्र के देवगढ़ लौटने के लिए अपने खर्च पर एक एंबुलेंस की व्यवस्था की। उन्हें देवगढ़ विदा करते समय निहाल के साथ डॉ. जगन्नाथ हाती और रेडक्रॉस के सदस्य कैलाश महारणा भी उपस्थित रहकर सहयोग किया।  
Tags:    

Similar News