Bhubaneswar भुवनेश्वर: राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ प्रमुख मोहन भागवत 13 अगस्त से ओडिशा के तीन दिवसीय दौरे पर आएँगे। इस दौरान वे पुरी के शंकराचार्य स्वामी निश्चलानंद सरस्वती से मुलाकात करेंगे और कटक में एक कार्यक्रम में शामिल होंगे। वरिष्ठ आरएसएस पदाधिकारी सुमंत कुमार पांडा ने बताया कि भागवत 13 अगस्त की शाम भुवनेश्वर पहुँचेंगे और मंचेश्वर स्थित उत्कल विपन्न सहायता समिति कार्यालय में ठहरेंगे। पांडा ने एक बयान में बताया कि भागवत 14 अगस्त को कटक के जवाहरलाल नेहरू इंडोर स्टेडियम में आयोजित गौड़ीय वैष्णव सम्मेलन में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे।
इसके बाद वे शाम को पुरी स्थित श्री जगन्नाथ मंदिर में दर्शन करेंगे और बाद में गोवर्धन पीठ में पुरी के शंकराचार्य स्वामी निश्चलानंद सरस्वती से मुलाकात करेंगे। भागवत 15 अगस्त को ओडिशा से लौटेंगे। पांडा ने बताया कि आरएसएस प्रमुख ने पिछली बार इसी साल मई में ओडिशा का दौरा किया था और संगठन के चुनिंदा स्वयंसेवकों की एक बैठक में भाग लिया था।