राउरकेला: छात्र कांग्रेस ने किया पुलिसिया कार्रवाई के विरोध में प्रदर्शन
पुलिसिया कार्रवाई के विरोध में प्रदर्शन
राउरकेला: बहुचर्चित ममिता मेहेर हत्याकांड में गृह राज्यमंत्री दिव्यशंकर मिश्र के इस्तीफे की मांग को लेकर प्रदर्शन करने के दौरान राजधानी भुवनेश्वर स्थित कांग्रेस भवन में घुसकर छात्र कांग्रेस के कार्यकर्ताओं को पुलिस द्वारा दौड़ा दौड़ा कर पीटने की घटना के विरुद्ध राउरकेला छात्र कांग्रेस की ओर से मंगलवार को विरोध प्रदर्शन किया गया। साथ ही एक रैली निकाल एसपी कार्यालय पहुंचकर एसपी को मांग पत्र सौंपा। इस मौके पर पूर्व कांग्रेस जिलाध्यक्ष तथा पीसीसी सदस्य रबी राय ने कहा का इस मामले में डीसीपी को क्षमा मांगनी चाहिए। इसके अलावा कांग्रेस भवन में घुसकर पार्टी कार्यकर्ताओं की पिटाई कर लहूलुहान करने वाले पुलिस कर्मचारियों को तुरंत निलंबित किया जाए। रबी राय ने कहा कि एक ओर मुख्यमंत्री कहते है कि कानून अपना काम करेगा। वहीं, दूसरी ओर वे कानून की जांच को प्रभावित करने के लिए गृह राज्यमंत्री को सुरक्षा दे रहे है। इसके विरोध में जब छात्र कांग्रेस ने शांतिपूर्ण अपना विरोध जताया तो पुलिस द्वारा उन पर हमला किया गया।
जोकि इस लोकतांत्रिक भारत देश में निदंनीय है। पुलिस अपनी सीमा लांघ कर न केवल कांग्रेस भवन में घुसी बल्कि आंदोलनकारियों पर हमला किया, जोकि एक दंडनीय अपराध है। इससे कांग्रेस डरेगी नहीं बल्कि अपने आंदोलन को और तेज करेगी। एनएसयूआइ की स्टेट एएम को-ऑर्डिनेटर नाजिया परवीन, सुनील नाइक (राउरकेला एनएसयूआइ नेता), पिटू वर्मा, सकीना बानो, नेहा विश्वकर्मा, शायना, प्रीत राउत, मनो सामल, गीता सिंह, रमेश गुप्ता, प्रदीप बेहरा, सौम्य नायक, दिनेश बेहरा, बिश्वासी होरो, राहुल सिंह बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ताओं ने इस प्रदर्शन में शामिल होकर घटना के लिए जिम्मेदार लोगों के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की।