राउरकेला: शहर के सर्वांगीण विकास के लिए 25.45 करोड़ स्वीकृत
बैठक में एडीएम तथा नगर निगम आयुक्त दिव्य ज्योति परीडा शामिल थे
राउरकेला: शहर के सर्वांगीण विकास के लिए मुक्ता योजना में स्थानीय लोगों की समस्या व प्रस्ताव को लेकर तैयार की गई चार सौ योजनाओं में राज्य सरकार की ओर से मंजूरी दी गई है। शुक्रवार को एडीएम कार्यालय में जिलापाल निखिल पवन कल्याण व अन्य अधिकारियों की मौजूदगी में 5-टी सचिव वी. कार्तिकेयन पांडियन ने समीक्षा की। इसके लिए सरकार की ओर से 50 करोड़ की स्वीकृति देने तथा पहले चरण में 25.45 करोड़ रुपये की मंजूरी देने की बात कही।
राउरकेला के सर्वांगीण विकास एवं समस्याओं को लेकर सरकार की ओर से मुक्ता योजना में विभिन्न क्षेत्रों के लोगों से प्रस्ताव मांगे गए थे एवं इसके आधार पर चार सौ योजनाओं की सूची सौंपी गई थी। मुख्यमंत्री नवीन पटनायक के द्वारा इसे मंजूरी देने के साथ ही इसके लिए आवश्यक 50 करोड़ रुपये भी मुहैया कराने का भरोसा दिया है। पहले चरण में स्वीकृत राशि से शहर में पेयजल, सड़क, स्ट्रीट लाइट, नाली व सफाई पर राशि खर्च की जाएगी। दूसरे चरण में विश्वकप हॉकी मैच से पहले सड़कों के विकास पर राशि खर्च की जाएगी। इसके लिए भी शीघ्र अनुदान मिलने की जानकारी विधायक शारदा नायक ने दी है। बैठक में एडीएम तथा नगर निगम आयुक्त दिव्य ज्योति परीडा शामिल थे।