Odisha ओडिशा : अज्ञात वाहन की टक्कर से तीन युवकों की मौत हो गई। यह घटना बुधवार को ओडिशा के रायगढ़ जिले में घटी। पुलिस के अनुसार, गुमड़ा पुलिस चौकी अंतर्गत वम्सधारा नदी पुल पर तीन युवक दोपहिया वाहन पर सवार होकर जा रहे थे। इसी समय एक अज्ञात वाहन ने उनके दोपहिया वाहन को टक्कर मार दी। इस दुर्घटना में तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शवों की जांच की। पुलिस ने मृतकों की पहचान गुनुपुरम समिति के कोइतापोदरा गांव के बुलु सबारो, सुब्रत सबारो, जगन्नाथपुर के बालकृष्ण ओर्का के रूप में की है। इस संबंध में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।