ओडिशा विधानसभा में राष्ट्रपति मुर्मू का संबोधन, नवीन पटनायक ने सराहा

Update: 2025-11-27 18:23 GMT
Odisha ओडिशाएनपीसीआई भारत बिलपे लिमिटेड (एबीबीएल) ने गुरुवार को 'बैंकिंग कनेक्ट' ऐप लॉन्च किया, जो हाई-वैल्यू डिजिटल लेनदेन और बड़े भुगतान करने वाले लोगों के लिए आसान और सुरक्षित प्लेटफॉर्म प्रदान करेगा। यह घोषणा एबीबीएल की मैनेजिंग डायरेक्टर और सीईओ नूपुर चतुर्वेदी ने की। आईएएनएस से बातचीत में चतुर्वेदी ने बताया कि ऐप का मुख्य उद्देश्य उन लोगों के लिए सुविधा बढ़ाना है जो बड़े लेनदेन जैसे कॉलेज फीस, म्यूचुअल फंड या स्टॉक निवेश करते हैं। उन्होंने कहा कि पहले इन लेनदेन के लिए आईडी, पासवर्ड और अन्य सुरक्षा उपायों का ध्यान रखना पड़ता था, जो उपयोगकर्ताओं के लिए असुविधाजनक था। अब बैंकिंग कनेक्ट के जरिए उपयोगकर्ता अपने फोन से सुरक्षित और सहज ढंग से लेनदेन कर सकेंगे। 

बैंकिंग कनेक्ट ऐप को औपचारिक रूप से ग्लोबल फिनटेक फेस्ट (जीएफएफ) 2025 में पेश किया गया। चतुर्वेदी के अनुसार, यह ऐप एक केंद्रीकृत भुगतान और निपटान प्रणाली के रूप में कार्य करता है, जो नेट बैंकिंग की संचालन प्रणाली के साथ काम करता है। वर्तमान में नेट बैंकिंग में हर महीने लगभग 300 मिलियन लेनदेन हो रहे हैं और देश में 8 करोड़ से अधिक लोग इसका उपयोग कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि आरबीआई वर्षों से नेट बैंकिंग को पुनर्व्यवस्थित करना चाहता था। बैंकिंग कनेक्ट इसी दिशा में बड़ा कदम है, जो आरबीआई के भुगतान विजन 2025 के तहत खंडित भुगतान प्रणालियों को केंद्रीकृत स्विच के माध्यम से सुव्यवस्थित करता है। 

चतुर्वेदी ने कहा, “यह ऐप उन लोगों के लिए उपयोगी है जो नियमित बड़े भुगतान करते हैं, क्योंकि अब उन्हें बार-बार लॉगिन और सुरक्षा विवरण याद रखने की आवश्यकता नहीं होगी। यह डिजिटल लेनदेन को तेज, सुरक्षित और सरल बनाएगा। पिछले महीने, आरबीआई के डिप्टी गवर्नर टी. रबी शंकर ने जीएफएफ 2025 में तीन प्रमुख डिजिटल पेमेंट इनोवेशन—यूपीआई मल्टी-सिग्नेटरी, यूपीआई लाइट छोटे लेनदेन के लिए और भारत कनेक्ट विदेशी मुद्रा लेनदेन के लिए—की घोषणा की थी। इस लॉन्च के साथ भारत में डिजिटल भुगतान और अधिक सुविधाजनक और सुरक्षित हो गया है, जिससे वित्तीय समावेशन और डिजिटल अर्थव्यवस्था को मजबूती मिलेगी।
Tags:    

Similar News