ओडिशा जेईई 2022 परीक्षा जून के पहले या दूसरे सप्ताह में आयोजित होने की संभावना है। बता दें कि OJEE एक राज्य स्तरीय परीक्षा है, जो राज्य के सरकारी और प्राइवेट कॉलेजों में बीफार्मा, एमसीए, एमबीए, बी. कैट, एमटेक, एमफार्मा और बीटेक सहित अन्य प्रोगाम में प्रवेश के लिए आयोजित की जाती है। इसके अलावा, स्टूडेंट्स ध्यान दें कि उनकी सहूलियत के लिए नीचे आसान स्टेप्स दिए गए हैं, जिनको फॉलो करके छात्र-छात्राएं ओडिशा ज्वाइंट एंट्रेंस एग्जाम के लिए रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं।


Odisha OJEE 2022: ओडिशा जेईई 2022 के लिए ऐसे करें आवेदन

ओडिशा जेईई 2022 के लिए आवेदन करने के लिए सबसे पहले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट - ojee.nic.in पर जाएं। इसके बाद, होमपेज पर 'Apply for OJEE Application Forms 2022' लिंक पर क्लिक करें। अब अपना लॉगिन क्रेडेंशियल दर्ज करें। इसके बाद, आवेदन पत्र भरें और सभी आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें। अब आवेदन शुल्क का भुगतान करें और फॉर्म जमा करें। इसके बाद, डाउनलोड करें और भविष्य के संदर्भ के लिए एक प्रिंट आउट लें। 
Tags: