Odisha : श्री जगन्नाथ मंदिर से जुड़े शब्दों और लोगो के पेटेंट के लिए आवेदन करेगा
Odisha ओडिशा : पुरी नरेश गजपति दिव्यसिंह देब की अध्यक्षता में रथ यात्रा की तैयारी बैठक के दौरान श्री जगन्नाथ मंदिर से जुड़े शब्दों और प्रतीक चिन्हों के पेटेंट के लिए आवेदन करने का निर्णय लिया गया। श्री जगन्नाथ मंदिर प्रशासन (एसजेटीए) के मुख्य प्रशासक ने इस निर्णय की जानकारी देते हुए कहा कि वह जल्द ही 12वीं शताब्दी के मंदिर से जुड़े शब्दों और प्रतीक चिन्हों के पेटेंट के लिए आवेदन करेंगे। महाप्रसाद, श्रीमंदिर, श्री जगन्नाथ अनुष्ठानों के साथ-साथ मंदिर से जुड़े शब्दों का भी पेटेंट कराया जाएगा। पाढी ने कहा कि दीघा में ‘जगन्नाथ धाम’ को लेकर विवाद को ओडिशा और पश्चिम बंगाल सरकारें अपने स्तर पर उठाएंगी।