Odisha ओडिशा : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार (20) को भुवनेश्वर पहुंचेंगे। वायुसेना का विशेष विमान दोपहर 3.40 बजे एयरपोर्ट पर उतरेगा। वहां से रोड शो करते हुए शाम 4.15 बजे जनता मैदान पहुंचेंगे। मालूम हो कि मोहनचरण माझी की सरकार के एक साल पूरे होने की पृष्ठभूमि में भाजपा नेतृत्व विजय उत्सव मना रहा है। इस समारोह में शामिल होने वाले प्रधानमंत्री 'विकसित ओडिशा-2036' विजन डॉक्यूमेंट का अनावरण करेंगे। साथ ही वे 'विकसित भारत-2047' के बारे में बताएंगे। ओडिशा सरकार से जुड़ी नई योजनाएं शुरू करने की संभावना है। इस कार्यक्रम में दो लाख लोगों के शामिल होने की व्यवस्था की जा रही है। वे 4.15 से 5.30 बजे तक विजय समारोह में शामिल होंगे और 5:50 बजे तक भाषण देंगे। परिवहन और वाणिज्य मंत्री विभूति भूषण जेना ने मंगलवार को भुवनेश्वर में संवाददाताओं को बताया कि वह राज्य में केवल 2 घंटे रुकेंगे।