Odisha में पादरी को जबरन गोबर खिलाया गया और नारे लगवाए गए

Update: 2026-01-18 10:04 GMT

ओडिशा के ढेंकनाल में बजरंग दल के सदस्यों ने एक पादरी को पीटा, जबरन गोबर खिलाया और 'जय श्री राम' के नारे लगवाए।मक्तूब मीडिया की रिपोर्ट के अनुसार, यह घटना 4 जनवरी को हुई, जब पादरी अपने परिवार और कुछ अन्य लोगों के साथ परजंग गांव के एक घर में प्रार्थना सभा में शामिल हो रहे थे।

नाइक की पत्नी वंदना ने बताया, "उन्होंने घर के अंदर सभी को पीटना शुरू कर दिया। हमारे अलावा, सात परिवार थे जो हमारे साथ प्रार्थना कर रहे थे। मैं और मेरे बच्चे घर से भागने में कामयाब रहे और एक पतली गली से होते हुए पास के पुलिस स्टेशन पहुंचे। 

Tags:    

Similar News