Odisha ओडिशा : प्रेमी युगल ने जलाशय में कूदकर आत्महत्या कर ली। पडुआ थाना प्रभारी अशोक कुमार बिशोई के अनुसार अट्टांडा पंचायत निवासी युवक-युवती काफी दिनों से प्रेम करते थे। शनिवार की शाम से दोनों लापता थे। परिजनों ने सभी जगह तलाश की, लेकिन उनका पता नहीं चल सका। कोरापुट जिले के नंदपुर समिति स्थित जोलापुट जलाशय में दो लोगों को कूदते हुए स्थानीय लोगों ने रविवार की सुबह पडुआ थाने में मामले की सूचना दी। पुलिस ने दमकल की गाड़ी को नंदपुर भेजा। चार घंटे की तलाश के बाद शाम को शव बरामद किए गए। पुलिस ने मामला दर्ज कर शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजने के बाद जांच की बात कही है।