state government राज्य सरकार : ने स्कूलों में ड्रॉपआउट रोकने के लिए आओ स्कूल चलें अभियान शुरू किया है। इसके तहत शिक्षक घर-घर जाकर बच्चों को स्कूल आने के लिए प्रेरित करेंगे। अभिभावकों को शिक्षा सभाओं के माध्यम से जागरूक किया जाएगा। छात्राओं के लिए स्कूलों में वेंडिंग मशीनें लगाई जाएंगी। कक्षा एक से आठवीं तक के बच्चों को कपड़े और जूते भी वितरित किए जाएंगे।
राज्य सरकार ने प्रदेश के स्कूलों में ड्रॉपआउट रोकने के लिए अभिनव कदम उठाए हैं। शिक्षक-शिक्षिकाओं द्वारा किए गए बच्चों के डोर-टू-डोर सर्वे के बाद अब सरकार ने 'आओ स्कूल चलें' अभियान चलाने का निर्णय लिया है। इससे बच्चों को स्कूल आने के लिए प्रेरित किया जाएगा।
इस अभियान के तहत आधे से पढ़ाई छोड़ स्कूल न जाने वाले बच्चों को स्कूल वापस लाना, बिल्कुल विद्यालय न जाने वाले बच्चों को स्कूल जाने के लिए प्रेरित करना और उनकी उम्र के हिसाब से कक्षा में दाखिला कराना, जो शिक्षा की मुख्यधारा में शामिल हैं वे स्कूल न छोड़े, इसके लिए आवश्यक कदम उठाना और शिक्षण व्यवधान कम करने को प्राथमिकता दी जाएगी।
Tags: