ओडिशा: पुलिसकर्मियों पर हमला करने के आरोप में चार लोग गिरफ्तार, डर के मारे कुछ ग्रामीण फरार

ओडिशा के जगतसिंहपुर जिले में जेएसडब्ल्यू के स्टील संयंत्र परियोजना स्थल पर पुलिसकर्मियों पर हमला करने के आरोप में पुलिस ने समुद्र किनारे के ढिंकिया गांव से चार लोगों को गिरफ्तार किया है।

Update: 2022-02-11 10:16 GMT

पारादीप (ओडिशा), ओडिशा के जगतसिंहपुर जिले में जेएसडब्ल्यू के स्टील संयंत्र परियोजना स्थल पर पुलिसकर्मियों पर हमला करने के आरोप में पुलिस ने समुद्र किनारे के ढिंकिया गांव से चार लोगों को गिरफ्तार किया है।

अब तक कुल 20 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है। अभयचंदपुर थाना प्रभारी जीबनानंद जेना ने बृहस्पतिवार को बताया कि बुधवार को दो महिलाओं समेत चारों को गिरफ्तार किया गया।उन्होंने कहा, ''चार लोगों को गिरफ्तार किया गया क्योंकि वे अलग-अलग मामलों में वांछित थे।''
दरअसल, 14 जनवरी को ढिंकिया में पान की बेलों को नष्ट करने को लेकर स्थानीय लोगों और पुलिस के बीच झड़प हो गई थी, जिसमें 40 स्थानीय लोग और पांच पुलिसकर्मी घायल हो गए थे।


Tags:    

Similar News