नीलगिरि: ओडिशा के बालासोर जिले के नीलगिरि विधानसभा क्षेत्र के बूथ नंबर 159 पर शनिवार को एक बुजुर्ग व्यक्ति की कतार में खड़े होने के दौरान मौत हो गई। एक सूत्र ने बताया कि मृतक की पहचान 67 वर्षीय सुरेंद्र मोहंती के रूप में हुई है। सूत्र के अनुसार मोहंती अपनी पत्नी के साथ ईश्वरपुर क्षेत्र के बूथ नंबर 159 पर वोट डालने गए थे, जहां कतार में खड़े होने के दौरान उनकी हालत बिगड़ गई। सूत्र ने बताया कि इसके बाद उन्हें ईश्वरपुर पीएचसी ले जाया गया, जहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
Tags: