Odisha उन्होंने बताया कि संगठन का 41 दिन का सत्याग्रह और कुमार की अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल मंगलवार को 24वें दिन में प्रवेश कर गई। कुमार ने दावा किया कि मुख्यमंत्री ने खुद कक्षा 1 से 8 तक की पाठ्यपुस्तकों में 1,678 गलतियां मानी हैं। इन गलतियों में तथ्यों, वर्तनी और अन्य तरह की त्रुटियां शामिल हैं, जिन्हें स्कूल और जन शिक्षा विभाग पहले ही स्वीकार कर चुका है।
उन्होंने आरोप लगाया कि मामले की जानकारी होने के बावजूद सरकार पर्याप्त कदम उठाने में विफल रही है। उन्होंने कहा कि अन्य तरीकों से मामले को सुलझाने के संगठन के प्रयास विफल रहने के बाद यह बंद आयोजित किया जा रहा है।
कुमार ने मांग की कि स्कूल और जन शिक्षा मंत्री तुरंत इस्तीफा दें या मुख्यमंत्री उन्हें हटा दें। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि मांग पूरी नहीं हुई तो संगठन अपना आंदोलन तेज करेगा और सड़कों पर उतरेगा।
Tags: