Odisha ओडिशा : घटना कोरापुट जिले के कुंद्रा समिति की है, जहां गर्भवती महिला को एंबुलेंस से अस्पताल ले जाया जा रहा था, तभी वाहन कीचड़ में फंस गया। स्थानीय लोगों की जानकारी के अनुसार केरामेटी पंचायत के पांडरीमाटी गांव के अजय सांता की पत्नी लक्ष्मी सांता ने गुरुवार को प्रसव पीड़ा शुरू होने के बाद जननी एक्सप्रेस (एम्बुलेंस) को सूचना दी। उसे वाहन में ले जाते समय एम्बुलेंस कीचड़ भरे रास्ते में फंस गई। स्थानीय लोगों ने दो घंटे की मशक्कत के बाद ट्रैक्टर की मदद से उसे बाहर निकाला। बाद में जब उसे अस्पताल ले जाया गया तो उसने एक सुंदर बच्ची को जन्म दिया। परिजनों ने बताया कि मां और बच्चा सुरक्षित हैं।