Odisha ओडिशा : सुंदरगढ़ जिले में रविवार रात छत्तीसगढ़ जाने वाले मुख्य मार्ग पर एक तेज रफ्तार वाहन ने बाइक को टक्कर मार दी, जिससे दो युवकों की मौत हो गई। यह हादसा देर रात तलसारा पुलिस सीमा के अंतर्गत 23 मील रोड बालीशंकरा के पास हुआ। मृतकों की पहचान मालीडीही गांव के अविनाश प्रधान और बिरंची प्रधान के रूप में हुई है। स्थानीय लोगों ने युवकों को खून से लथपथ देखा और पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लिया। पुलिस ने बताया कि मामला दर्ज कर लिया गया है और आगे की जांच जारी है।