अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के राष्ट्रीय अधिवेशन, अभाविप के राष्ट्रीय सह संगठन सचिव बने गोविद

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के राष्ट्रीय अधिवेशन में ओडिशा के नौ विद्यार्थियों को संगठन का महत्वपूर्ण दायित्व

Update: 2022-01-03 05:30 GMT
राउरकेला : मध्यप्रदेश के जबलपुर में आयोजित अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (अभाविप) के राष्ट्रीय अधिवेशन में ओडिशा के नौ विद्यार्थियों को संगठन का महत्वपूर्ण दायित्व दिया गया है। गोविद नायक को अभाविप का राष्ट्रीय सह संगठन सचिव बनाया गया है जबकि वैलोचन साहू को ओडिशा संगठन सचिव का दायित्व दिया गया है। राष्ट्रीय समिति में दो विद्यार्थियों दायित्व मिला है। अभाविप के पदाधिकारियों ने राउरकेला लौट कर मीडिया को इसकी जानकारी दी।
अभाविप की ओर से बताया कि सर्वसम्मति से डा. छगन भाई पटेल को राष्ट्रीय अध्यक्ष तथा निधि त्रिपाठी को महासचिव चुना गया है। ओडिशा के गोविद नायक को राष्ट्रीय संगठन सचिव तथा ओडिशा प्रदेश प्रांतीय संगठन सचिव का दायित्व गोविद साहू को मिला। इसी प्रकार प्रमोद राउत को राष्ट्रीय जनजाति छात्र कार्य का दायित्व दिया गया है। राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य के रूप में कविता कंहर, विकास नायक, निकुंजबिहारीपंडा, प्रत्यूष साहू, मानस महंती को शामिल किया गया है। राष्ट्रीय कार्यकारिणी में एमएस लॉ कालेज की छात्र संगीता पंडा को दायित्व सौंपा गया। अधिवेशन में देश भर से सात सौ से अधिक प्रतिनिधि शामिल हुए एवं विभिन्न विषयों पर मंथन किया एवं संगठन को मजबूती व सेवा पर प्रस्ताव पारित किए गए। खासकर शिक्षा व्यवस्था में सुधार, महिलाओं पर अत्याचार रोकने, शिक्षा क्षेत्र में खेल को प्राथमिकता को लेकर प्रस्ताव पर सहमति बनी। इसमें पारित प्रस्ताव आगामी दिनों में राज्य व केंद्र सरकार को भेजने का निर्णय लिया गया। राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य विकास कुमार नायक, नगर सचिव अभिषेक पटनायक, राज्य कार्यकारिणी सदस्य तथा जिला संयोजक अंकिता नायक, छात्र नेता विवेक मिश्र ने मीडिया को जानकारी दी।
Tags:    

Similar News

-->