Rourkela राउरकेला: ओडिशा के पुरी से राउरकेला जा रही वंदे भारत एक्सप्रेस पर अज्ञात बदमाशों ने पथराव किया, जिससे एक कोच की खिड़की के शीशे क्षतिग्रस्त हो गए। अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि इस घटना में कोई यात्री घायल नहीं हुआ। सुंदरगढ़ जिले के राउरकेला स्टेशन से करीब 5 किलोमीटर दूर कलुंगा गांव के पास ट्रेन पर पथराव किया गया। अधिकारियों ने बताया कि कोच नंबर 3 की दो खिड़कियों के शीशे क्षतिग्रस्त हो गए। जीआरपी और आरपीएफ कर्मियों के साथ तकनीकी कर्मचारियों के मौके पर पहुंचने के बाद ट्रेन कुछ देर के लिए कलुंगा में रुकी रही। अधिकारियों ने बताया कि ट्रेन के राउरकेला पहुंचने से पहले टूटी खिड़कियों के शीशों को टेप से चिपकाया गया। ट्रेन तय समय से करीब 30 मिनट देरी से राउरकेला पहुंची।