भुवनेश्वर क्षेत्रीय मौसम विज्ञान केंद्र ने कई जिलों में गरज के साथ बारिश और ओलावृष्टि की चेतावनी जारी की है। मयूरभंज, बालासोर, क्योंझर, भद्रक, मलकानगिरी, कोरापुट, रायगढ़ा, गजपति, गंजम, कंधमाल, कालाहांडी, नबरंगपुर और नुआपाड़ा समेत 13 जिलों के लिए येलो वार्निंग जारी की गई है।

मौसम विभाग के अनुसार, इन जिलों में 30-40 किलोमीटर प्रति घंटे और कुछ इलाकों में 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं। विभाग ने बारिश के लिए राज्य के ऊपर दो सक्रिय ट्रफ लाइनों को जिम्मेदार ठहराया है और भविष्यवाणी की है कि कल दक्षिण ओडिशा में काल बैसाखी का असर जारी रहेगा।


Tags: