आईएमडी ने भारी बारिश और भूस्खलन का अलर्ट जारी किया

Update: 2025-10-27 16:50 GMT
Odisha ओडिशा: चक्रवात ‘मोंथा’ के नजदीक आने के साथ ही राज्य में मौसम विभाग (IMD) ने कई जिलों के लिए भारी बारिश और भूस्खलन (Landslide) का अलर्ट जारी किया है। भारतीय मौसम विभाग, भुवनेश्वर की निदेशक डॉ. मनोरमा मोहंती ने बताया कि चक्रवात फिलहाल बंगाल की खाड़ी में सक्रिय है और इसकी तीव्रता लगातार बढ़ रही है। उन्होंने बताया कि “यह चक्रवात 28 अक्टूबर की सुबह तक और अधिक शक्तिशाली हो जाएगा और शाम से रात के बीच आंध्र प्रदेश के मछलीपट्टनम और कालिंगपट्टनम के बीच, काकीनाडा के पास तट को पार करेगा।” इस दौरान हवा की गति 90 से 100 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है। मौसम विभाग ने कहा है कि चक्रवात के तट से टकराने के बाद ओडिशा के दक्षिणी और तटीय जिलों में अगले 2 से 3 दिनों तक भारी बारिश की संभावना है। विशेष रूप से गंजाम, गजपति, कोरापुट, रायगड़ा, मलकानगिरी और कंधमाल जिलों में बारिश के साथ भूस्खलन और जलभराव की स्थिति बन सकती है।
राज्य सरकार ने सभी जिलों के प्रशासन को हाई अलर्ट पर रहने के निर्देश दिए हैं। राहत और बचाव कार्य के लिए ODRAF और NDRF की टीमें संवेदनशील इलाकों में तैनात की जा रही हैं। बिजली, पानी और स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर भी सतर्कता बरती जा रही है। डॉ. मोहंती ने बताया कि “समुद्र में लहरों की ऊंचाई बढ़ सकती है, इसलिए मछुआरों को अगले कुछ दिनों तक समुद्र में न जाने की सलाह दी गई है। तटीय इलाकों में तेज हवाएं और बिजली गिरने की घटनाएं भी संभव हैं। ओडिशा सरकार के आपदा प्रबंधन विभाग ने कहा है कि सभी जिलों में नियंत्रण कक्ष सक्रिय कर दिए गए हैं और 24 घंटे निगरानी रखी जा रही है। ग्रामीण इलाकों में लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने की प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है।
Tags:    

Similar News