झारसुगुड़ा जिले का पर्यटन स्थल कोइलिघुघर के चहुमुखी विकास का किया गया शिलान्यास

पर्यटन स्थल कोइलिघुघर के चहुमुखी विकास का किया गया शिलान्यास

Update: 2021-12-20 06:20 GMT
ब्रजराजनगर : झारसुगुड़ा जिले का पर्यटन स्थल कोइलिघुघर के चहुमुखी विकास का शनिवार को शिलान्यास किया गया। बरगढ़ लोकसभा क्षेत्र के सांसद सुरेश पुजारी ने कार्यक्रम के मुख्य अतिथि का दायित्व निभाया। ब्रजराजनगर विधायक किशोर महंती ने सम्मानित अतिथि का दायित्व निभाया। सांसद व विधायक ने संयुक्त रूप से विकास की आधारशिला रखी। पहले चरण का कार्य राज्य सरकार के संस्कृति विभाग द्वारा प्रदत 39 लाख रुपये से किया जाएगा। अगले चरण का कार्य जिला खनिज निधि से स्वीकृत 3 करोड़ 26 हजार की राशि से किया जाएगा। यहां झूलता हुआ पुल बनाने की योजना भी है। इस बाबत प्राकृतिक संपदाओं को बिना नुकसान पहुंचाए विकास कार्य किए जाएंगे। पूरे काम की देखरेख का दायित्व वन विभाग, वन सुरक्षा समिति तथा कोइलिघुघर प्रबंधन समिति को सौंपा गया है। इस पर्यटन स्थल का विकास होने से क्षेत्र की आर्थिक स्थिति में सुधार आने की बात कही गई।
इस अवसर पर झारसुगुड़ा के जिलाधीश सरोज कुमार सामल, डीआरडीए प्रकल्प के निदेशक तपिराम मांझी, झारसुगुड़ा डीएफओ ललित पात्र, लखनपुर के प्रखंड विकास अधिकारी संजीव पटेल, ब्लॉक अध्यक्ष शांति प्रधान, जिला परिषद उपाध्यक्ष पंकजीनि प्रधान, एसीएफ सस्मिता साहू, बेलपहाड़ वन क्षेत्र अधिकारी सुभाष महापात्र, कोइलिघुघर प्रबंधन समिति अध्यक्ष प्रसन्न प्रधान, वन सुरक्षा समिति उपाध्यक्ष सुरंग प्रधान समेत श्यामसुंदर सत्पथी, प्रमोद सेनापति, रघुनंदन पंडा, सनत सिंह, पारसनाथ जायसवाल, संजीत प्रधान, अमरेंद्र राय, तपनकांत जेना, तपन स्वाई, आरती रॉय, गणेश राजपूत, बेलपहाड़ फॉरेस्टर प्रदीप नायक, कदमडीही फॉरेस्टर प्रशांत बाग आदि उपस्थित थे। ईको क्लब के जिला संयोजक प्रहलाद नायक ने कार्यक्रम का संचालन किया तथा रेंजर सुभाष महापात्र ने धन्यवाद ज्ञापन किया। ज्ञात हो कि पिछले 16 अगस्त को स्थानीय विधायक किशोर महंती की पहल से प्रदेश के संस्कृति व पर्यटन मंत्री ज्योति प्रकाश महंती ने कोइलिघुघर का दौरा कर इसके विकास की कल्पना कर आवश्यक कदम उठाने की घोषणा की थी।
Tags:    

Similar News

-->