बेंगलुरु: राज्य सरकार ने शनिवार को घोषणा की कि भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) के पूर्व अध्यक्ष डॉ. के. कस्तूरीरंगन का अंतिम संस्कार पूरे राजकीय सम्मान के साथ किया जाएगा।
प्रसिद्ध अंतरिक्ष वैज्ञानिक का 25 अप्रैल को बेंगलुरु स्थित उनके आवास पर निधन हो गया था। इसरो ने कहा था कि डॉ. कस्तूरीरंगन का पार्थिव शरीर रविवार को सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक रमन रिसर्च इंस्टीट्यूट में रखा जाएगा, ताकि लोग उनके अंतिम दर्शन कर सकें।