जिला प्रशासन ने सभी सरकारी कर्मचारियों के लिए कोविड परीक्षण को किया अनिवार्य

सरकारी कर्मचारियों के लिए कोविड परीक्षण अनिवार्य

Update: 2022-01-08 10:58 GMT
राउरकेला : सुंदरगढ़ जिलापाल निखिल पवन कल्याण के आदेशानुसार आरटीपीसीआर परीक्षण के लिए जिलापाल कार्यालय के कर्मियों का नमूना संग्रह शुक्रवार से शुरू किया गया। जिला प्रशासन ने सभी सरकारी कर्मचारियों के लिए कोविड परीक्षण को अनिवार्य कर दिया है। वहीं, राउरकेला उत्कलमणि गोपाबंधु इंस्टीटयूट ऑफ इंजीनियरिग के छात्रों और कर्मियों का आरटीपीसीआर परीक्षण के लिए नमूना संग्रह किया गया था। जिसमें दो छात्र पॉजिटिव पाए गए हैं। इन छात्रों को आइसोलेशन में रखा गया है। दूसरी ओर राउरकेला नगर निगम प्रशासन ने कोविड जागरूकता के लिए दो विशेष आइईसी वाहनों को लगाया है। लोगों के बीच कोविड सुरक्षा और टीकाकरण के बारे में जागरूकता फैलाने के लिए वाहन नगर निगम क्षेत्र और स्टील सिटी में भ्रमण करेगा।
 
Tags:    

Similar News