Bhadrak भद्रक: ओडिशा के भद्रक जिले में तीन बदमाशों द्वारा एक व्यापारी पर की गई गोलीबारी में वह गोली लगने से घायल हो गया। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि बेलामाला गांव निवासी विद्याधर पात्रा अपनी मोटरसाइकिल से घर लौट रहा था, तभी हमलावर अचानक आए और उसे गोली मार दी। इसके बाद शनिवार रात उसका बैग छीन लिया। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि उसे पहले भद्रक जिला मुख्यालय अस्पताल (डीएचएच) ले जाया गया और बाद में उसकी हालत गंभीर होने पर कटक के एससीबी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में स्थानांतरित कर दिया गया।
उन्होंने बताया कि साक्ष्य जुटाने के लिए फोरेंसिक टीमों को तैनात किया गया है। हमले से पहले और बाद में बदमाशों की गतिविधियों का पता लगाने के लिए इलाके से सीसीटीवी फुटेज की जांच की जा रही है। पूर्वी रेंज के डीआईजी सत्यजीत नायक ने बताया कि प्राथमिक मकसद लूटपाट प्रतीत होता है, लेकिन अन्य पहलुओं की भी जांच की जा रही है। उन्होंने कहा, "हम प्रत्यक्षदर्शियों और आसपास के दुकानदारों से बयान एकत्र कर रहे हैं। सीमावर्ती जिले की पुलिस को गश्त तेज करने का निर्देश दिया गया है।"