भुवनेश्वर: एशियन इंस्टीट्यूट ऑफ नेफ्रोलॉजी एंड यूरोलॉजी (AINU) ने भुवनेश्वर में अपना सुपर स्पेशलिटी अस्पताल शुरू किया है।

AINU, 'एशिया हेल्थकेयर होल्डिंग्स' (AHH) नेटवर्क का हिस्सा है और पूरे भारत में तेजी से अपनी मौजूदगी बढ़ा रहा है। इस शुरुआत पर टिप्पणी करते हुए, AHH के चेयरमैन विशाल बाली ने कहा, "ओडिशा में किडनी और यूरोलॉजी से जुड़ी विशेष सेवाओं की मांग बढ़ रही है। यह नया केंद्र एक ही छत के नीचे आधुनिक इलाज की सुविधा देता है, जो पूरे भारत में विश्व स्तरीय स्वास्थ्य सेवाओं को सुलभ और किफायती बनाने के हमारे संकल्प को और मजबूत करता है।"

'इंडियन जर्नल ऑफ मेडिकल रिसर्च' में प्रकाशित ICMR-INDIAB अध्ययन के अनुसार, देश की वयस्क आबादी का 3.2 प्रतिशत हिस्सा किडनी की समस्याओं से प्रभावित है। अधिकारियों ने बताया कि ओडिशा उन राज्यों में शामिल है, जहां यह दर 6 प्रतिशत या उससे अधिक है। उन्होंने बीमारी का जल्द पता लगाने और विशेष इलाज की तत्काल आवश्यकता पर जोर देते हुए कहा कि ये आंकड़े बताते हैं कि किडनी के स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाने और स्क्रीनिंग (जांच) को मजबूत करना कितना महत्वपूर्ण है।

 

Tags: