संबलपुर: भारत सरकार के गृह मंत्रालय अधीनस्थ केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के संबलपुर ग्रुप सेंटर की ओर से, शनिवार को बुर्ला निकटस्थ गोशाला चौक और इसके आसपास सफाई अभियान चलाया गया और स्थानीय लोगों को इसके प्रति जागरूक किया गया। स्वच्छता पखवाड़ा के उपलक्ष्य में संबलपुर ग्रुप सेंटर के उप पुलिस महानिरीक्षक लालचंद यादव के नेतृत्व में आयोजित इस सफाई अभियान में ग्रुप सेंटर के अधिकारी और जवान शामिल होकर गोशाला चौक, चौक स्थित हनुमान मंदिर और आसपास में जमा कचरे को हटाकर साफ किया। ग्रुप सेंटर के अधिकारियों और जवानों ने इस अभियान के दौरान स्वस्थ शरीर और स्वस्थ मन के लिए अपने घर, कार्यस्थल और आसपास के माहौल को साफ सुथरा रखने पर जोर देते हुए सफाई अभियान में सबकी भागीदारी पर जोर दिया।
Tags: