Berhampur बरहमपुर: ओडिशा के गंजम जिले के नॉर्थ घुमुसर फॉरेस्ट डिवीजन के तहत तलगंडा नाला से गोली लगने से घायल एक हाथी का शव मिला है।
रिपोर्ट के मुताबिक, अधिकारियों को शनिवार शाम को शव मिला। उन्हें शक था कि “लगभग 10 साल के हाथी” को पड़ोसी नयागढ़ जिले के शिकारियों ने गोली मारी थी। शुरुआती जांच से पता चला है कि शव मिलने पर वह तीन से चार दिन पुराना था। फॉरेस्ट अधिकारियों के मुताबिक, माना जा रहा है कि हाथी के पैर में गोली लगी थी। बाद में घावों में इंफेक्शन हो गया, जिससे उसकी मौत हो गई। अधिकारियों ने कहा कि मौत का सही कारण पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही पता चलेगा।