Google Maps की मदद से रास्ता खोज रहे 5 दोस्त हुए गुमराह

Update: 2024-07-02 08:48 GMT
Odishaओडिशा: ओडिशा के ढेंकनाल से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। जहां गूगल मैप्स (Google Maps) से रास्ता खोज रहे पांच दोस्तों का ग्रुप गुमराह हो गया। इसके बाद वे लोग सप्तसज्य वन में करीब 11 घंटे तक भूखे-प्यासे भटकते रहे। उनके लिए सुहाना सफर 11 घंटे की मुसीबत में बदल गया। काफी घंटों तक भटकने के बाद उनका संपर्क पुलिस से हो पाया और उन्होंने राहत की सांस ली।
'गूगल मैप्स से पता चला कि खूबसूरत जगह है, लेकिन वहां...'
ग्रुप के एक लड़के ने बताया, "हम घूमने के लिए गए थे और पैदल चलकर मंदिर को पार करते हुए पहाड़ी की चोटी पर पहुंचे। जहां हमें गूगल से पता चला कि ऊपर एक खूबसूरत जगह है, जहां दूसरे लोग आते हैं। लड़के ने बताया कि वो खूबसूरत जगह देखने के लिए हम वहां चले गए, लेकिन वहां सबवे के अलावा कुछ भी अच्छा नहीं था। जब हम वापस लौटने लगे तो हमें बाहर आने के लिए सड़क नहीं मिली। उन्होंने आगे बताया कि वहां "भुआसुनी खाला" नाम की जगह थी, यह जगह लोगों के लिए प्रतिबंधित है, लेकिन हम गलती से वहां पहुंच गए और उसके बाद हमें वहां से आगे जाने के लिए सड़क नहीं मिली।
Follow करते गए मैप और बढ़ती गई परेशानी
बता दें कि पांच दोस्त एक साथ मशहूर सप्तसज्य मंदिर के दर्शन के लिए बाइक पर निकले थे। पांचों दोस्त सुबह 11 बजे के आसपास मंदिर पुहंंचे। जहां उन्होंने पहाड़ी के ऊपर स्थित मंदिर और विष्णु बाबा के मठ के दर्शन किए। इसके बाद वापस आते समय रास्ते में उन्होंने एक गलत टर्न ले लिया। जिससे वह पांचों रास्ता भटक गए। दोपहर 2 बजे तक वे भटकते हुए घने जंगल के काफी अंदर चले गए। वहां से बाहर निकलने के लिए उन्हें कोई रास्ता नहीं मिल रहा था। वह गाइडेंस के लिए गूगल मैप्स की मदद भी ले रहे थे, जिससे वह और ज्यादा फंसते जा रहे थे।
घंटों संघर्ष करने बाद बची जान
काफी देर तक Google Maps को फॉलो करने के बाद उन्हें इस बात का एहसास हुआ कि गूगल मैप्स की मदद लेने से उनकी परेशानी और बढ़ रही है। क्योंकि गूगल मैप्स उन्हें अनजान इलाके की तरफ ले जा रही था। थके और भूखे भटकते हुए वह शाम 5:30 बजे तक वह भुआशुनी खोला पहुंच गए। जहां उन्होंने बाहर निकलने का रास्ता खोजने के लिए घंटों संघर्ष किया। इसी बीच उनमें से एक व्यक्ति पुलिस के साथ संपर्क करने में कामयाब रहा और उन्होंने पुलिस से सहायता मांगी। सूचना मिलने के बाद ढेंकनाल पुलिस ने वन विभाग के साथ मिलकर बचाव अभियान शुरू किया और फिर पांचों को बचाने के लिए दो टीमें भेजी गईं। जिसके बाद पांचों को बचाया गया। बता दें कि पांचों दोस्त कटक के एक प्राइवेट ITI कॉलेज के छात्र हैं। जिनके नाम सुजित्य साहू, सूर्य प्रकाश मोहंती, सुभान महापात्रा, हिमांशु दास और अरक्षिता महापात्रा बताए जा रहे हैं।
Tags:    

Similar News

-->