Berhampur बरहामपुर: ओडिशा के गंजम जिले में मंगलवार को एक पिकअप वैन के पलट जाने से कम से कम 30 लोग घायल हो गए। पुलिस ने बताया कि स्थानीय अग्निशमन दल ने मौके पर पहुंचकर घायलों को बचाया और उन्हें दिगापहांडी के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। घायलों में से कम से कम आठ को यहां एमकेसीजी मेडिकल कॉलेज और अस्पताल में रेफर किया गया है।
पुलिस ने बताया कि उनकी हालत खतरे से बाहर है। दुर्घटना उस समय हुई जब कल्याणपुर और खंडादेउली गांव के करीब 35 लोग पहाड़ी की चोटी पर स्थित मां बांकेश्वरी मंदिर से लौट रहे थे। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि ब्रेक फेल होने के कारण वाहन पलट गया।