मलकानगिरी: ओडिशा के मलकानगिरी ज़िले में एक युवक ने नशीला पेय पिलाकर 16 साल की एक लड़की के साथ कथित तौर पर बलात्कार किया। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी।
उन्होंने बताया कि यह घटना सोमवार को उस समय हुई जब लड़की अपने परिचित युवक के साथ उसकी मोटरसाइकिल पर बाहर गई थी।
पुलिस ने बताया कि उस युवक ने उसे नशीला पेय पिलाया और फिर उसके साथ बलात्कार किया।
मलकानगिरी पुलिस थाने के प्रभारी निरीक्षक रेगन किंडो ने बताया कि लड़की के परिवार की शिकायत के बाद युवक को हिरासत में ले लिया गया है।