केंद्रपाड़ा: सोमवार को भितरकनिका नेशनल पार्क के अंतर्गत राजनगर फॉरेस्ट रेंज के जरीमुला गांव में एक नहर से खारे पानी का एक विशाल मगरमच्छ बचाया गया।
सुबह कुछ ग्रामीणों ने 16 फुट लंबे मगरमच्छ को देखा और शोर मचाया। सूचना मिलने पर वन विभाग के कर्मचारियों की एक टीम गांव पहुंची और जाल डालकर मगरमच्छ को पकड़ लिया।
राजनगर के रेंज ऑफिसर चित्तरंजन बेउरा ने बताया कि चार घंटे की लंबी मशक्कत के बाद वन विभाग के छह कर्मचारियों ने मगरमच्छ को पकड़ा और बाद में उसे पार्क के अंदर पाताशाला नदी में छोड़ दिया। आशंका है कि ज्वार-भाटा (high tide) के दौरान यह मगरमच्छ नदी का किनारा पार करके नहर में आ गया था।