नागालैंड के मंत्री तेमजेन इमना अलॉन्ग अपने सोशल मीडिया पोस्ट के लिए काफी मशहूर
नागालैंड के मंत्री तेमजेन इमना अलॉन्ग
नागालैंड के उच्च शिक्षा और जनजातीय मामलों के मंत्री तेमजेन इमना अलॉन्ग अपने सोशल मीडिया पोस्ट के लिए काफी मशहूर हैं। उनके पोस्ट अक्सर सोशल मीडिया पर वायरल होते रहते हैं। उन्होंने अपने फैंस के मनोरंजन के लिए ट्विटर पर फिर एक पोस्ट शेयर किया है। तेमजेन ने एक रस्साकशी प्रतियोगिता में खुद की एक तस्वीर शेयर की, जिसमें उन्होंने हाल ही में हिस्सा लिया था।
मंत्री तेमजेन इमना अलॉन्ग ने अपने ट्टीट के साथ कैप्शन में लिखा है 'यह स्टंट केवल पेशेवरों की करते हैं। पास में बिना फोटोग्राफर के इसकी नकल न करें। इसके बाद उन्होंने डिस्क्लेमर भी डाला, जिसमें लिखा है "तस्वीर किसी भी तरह से नागालैंड विधानसभा चुनाव से संबंधित नहीं है!'
रस्साकशी प्रतियोगिता के दौरान जीत के लिए समर्पण दिखाने वाले अलॉन्ग के एक्सप्रेशन देखकर कई यूजर्स दिल खोलकर हंसे। वहीं कुछ यूजर्स ने उनसे रस्साकशी प्रतियोगिता का वीडियो भी शेयर करने के लिए कहा। एक और यूजर ने कंमेंट करते हुए कहा कि 'क्यूट' मिनिस्टर अच्छी तरह से जानते हैं कि किसी के उत्साह को कैसे बढ़ाया जाता है।
ऐसा पहली बार नहीं है जब अलॉन्ग ने अपने सोशल मीडिया पोस्ट से अपने फैंस और समर्थकों का उत्साह बढ़ाया है। इससे पहले नवंबर 2022 में अलॉन्ग ने एक बच्चे के साथ अपनी एक तस्वीर पोस्ट की थी, उसमें भी वह फनी कैप्शन डालना नहीं भूले। उन्होंने अपने पोस्ट में लिखा, 'डरे नहीं, बस सतर्क रहें! क्योंकि उन्हें सावधानी से संभालने की जरूरत है।' उनके कुछ दूसरे ट्वीट भी देखिए जो उनके फैंस को काफी पसंद आए।