नागालैंड सरकार मणिपुर में मौजूदा कानून व्यवस्था की स्थिति पर कड़ी नजर रख रही

नागालैंड सरकार मणिपुर में मौजूदा कानून व्यवस्था

Update: 2023-05-06 05:30 GMT
कोहिमा। नागालैंड सरकार मणिपुर में मौजूदा कानून व्यवस्था की स्थिति पर कड़ी नजर रख रही है और मणिपुर से निकासी की आवश्यकता वाले राज्य के नागरिकों के लिए एक हेल्पलाइन नंबर जारी किया है। गुरुवार को एक आधिकारिक विज्ञप्ति में इसकी जानकारी दी गई है।
नागालैंड ने मणिपुर से निकासी की आवश्यकता वाले लोगों के लिए व्यवस्था करने के लिए भी जानकारी प्राप्त की जा रही है। नागालैंड गृह विभाग की एक प्रेस विज्ञप्ति में कहा गया है कि राज्य पुलिस मुख्यालय और नागालैंड राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण में इस संबंध में हेल्पलाइन नंबर सक्रिय कर दिए गए हैं, गृह विभाग ने सभी से शांत रहने और अफवाहों पर विश्वास न करने का आग्रह किया है।
इस बीच, इंफाल में झड़पों में घायल कम से कम छह लोग कोहिमा पहुंच गए हैं और विभिन्न अस्पतालों में उनका इलाज चल रहा है, नागालैंड के गृह आयुक्त अभिजीत सिन्हा ने कहा।
उन्होंने कहा कि कुछ घायल अपने दम पर आए हैं और यहां उनका इलाज चल रहा है, उन्होंने कहा कि उन्हें यहां किसी भी सुरक्षा खतरे की कोई खबर नहीं है।
Tags:    

Similar News