मिजोरम: एक अधिकारी ने बताया कि 22 अक्टूबर को मिजोरम के आबकारी और नार्कोटिक्स विभाग तथा असम राइफल्स ने चम्फाई जिले में एक संयुक्त अभियान चलाकर म्यांमार के एक 30 वर्षीय नागरिक को 1.18 किलोग्राम हेरोइन के साथ गिरफ्तार किया।
आबकारी और नार्कोटिक्स विभाग के प्रवक्ता पीटर ज़ोहमिंगथांगा ने बताया कि यह बरामदगी तड़के न्गुर गांव में हुई।
गिरफ्तार किए गए व्यक्ति की पहचान म्यांमार के चिन राज्य के बुलफेक गांव के रहने वाले न्गामलियाना के रूप में हुई है।
अधिकारी ने बताया कि जब्त की गई हेरोइन साबुन के 100 डिब्बों में पैक की गई थी।
नारकोटिक ड्रग्स एंड साइकोट्रोपिक सब्सटेंस (NDPS) एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है और आगे की जांच चल रही है।