मिजोरम : 16वीं हॉकी इंडिया जूनियर महिला नेशनल चैंपियनशिप 2026 में मिजोरम की टीम ने शानदार आगाज किया है। डिवीजन B के पूल A मुकाबले में मिजोरम ने केरल हॉकी टीम को 2-0 से हराकर टूर्नामेंट में अपनी पहली जीत दर्ज की।

मुकाबले में मिजोरम ने शुरुआत से ही दबाव बनाए रखा और बेहतरीन तालमेल के साथ खेलते हुए केरल को गोल करने का कोई मौका नहीं दिया। मिजोरम की ओर से लोइसी लालतानपुईई ने 15वें मिनट में पहला गोल दागकर टीम को बढ़त दिलाई। इसके बाद जोथानमावी ने 29वें मिनट में दूसरा गोल कर स्कोर 2-0 कर दिया।
केरल की टीम ने वापसी की कोशिश की, लेकिन मिजोरम की मजबूत डिफेंस लाइन को भेदने में सफल नहीं हो सकी। मिजोरम ने पूरे मैच में अपना नियंत्रण बनाए रखा और क्लीन शीट के साथ तीन महत्वपूर्ण अंक हासिल किए।
इस जीत के साथ मिजोरम ने जूनियर महिला हॉकी नेशनल चैंपियनशिप में अपनी मजबूत दावेदारी पेश कर दी है। वहीं, टूर्नामेंट के अन्य मुकाबलों में बिहार ने गोवा को 6-0 से और कर्नाटक ने उत्तराखंड को 6-1 से हराया।
Tags: