म्यांमार से तस्करी कर लाई गई मेथमफेटामाइन की गोलियां Mizoram में जब्त की गईं
Aizawl आइजोल: असम राइफल्स के जवानों ने बुधवार को मिजोरम में 12.54 करोड़ रुपये से अधिक कीमत की अत्यधिक नशीली मेथमफेटामाइन गोलियां बरामद की हैं। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। रक्षा प्रवक्ता ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर अर्धसैनिक बलों के जवानों ने लॉन्ग्टलाई जिले के बुआलपुई इलाके में छापेमारी की और 42,000 मेथमफेटामाइन गोलियां बरामद कीं, जिन्हें याबा या पार्टी टैबलेट भी कहा जाता है। लॉन्ग्टलाई जिले की सीमा बांग्लादेश और म्यांमार दोनों से लगती है। म्यांमार से तस्करी कर लाए गए जब्त नशीले पदार्थों को बुआलपुई पुलिस स्टेशन को सौंप दिया गया है। बुधवार को मेथमफेटामाइन की जब्ती एक सप्ताह के भीतर लॉन्ग्टलाई जिले से दूसरी बड़ी नशीली दवा बरामदगी है।