Mizoram मिजोरम: मिज़ोरम में लगातार भारी बारिश और भूस्खलनों के कारण जल आपूर्ति व्यवस्था  प्रभावित हुई है। पाइपलाइनों और पंपिंग सिस्टम को नुकसान पहुंचा है, जिससे आइजोल सहित कई जिलों में जल समस्या गहराने की आशंका है।

राज्य के लोक स्वास्थ्य इंजीनियरिंग विभाग के अनुसार, आइजोल की मुख्य जल स्रोत त्लवंग नदी में बाढ़ और गंदगी के कारण पानी पंप नहीं किया जा सका। कोलासिब जिले में ग्रेविटी पाइपलाइन और मोनोब्लॉक सिस्टम क्षतिग्रस्त होने से पांच शहरों में जलापूर्ति बाधित है। सरकार ने नागरिकों से जल संरक्षण की अपील करते हुए वर्षा जल का अधिकतम उपयोग करने को कहा है। अब तक 452 परिवारों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया है।

Tags: