करोड़ों की नशीली दवाएं जब्त, दो गिरफ्तार

करोड़ों की नशीली दवा

Update: 2025-05-07 10:17 GMT
Aizawl  : आइजोल: मिजोरम पुलिस ने म्यांमार सीमा के पास राज्य के चंफाई जिले में अब तक की सबसे बड़ी जब्ती में से एक में करीब 30.72 करोड़ रुपये की नशीली दवाएं जब्त की हैं और दो लोगों को गिरफ्तार किया है। अधिकारियों ने सोमवार को यह जानकारी दी। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि पुलिस ने म्यांमार सीमा के पास चंफाई जिले के वनजौ गांव में रविवार देर रात दो करोड़ से अधिक नशीली मेथमफेटामाइन की गोलियां जब्त की हैं,
जिनका वजन 236.33 किलोग्राम है और इनकी कीमत करीब 30.72 करोड़ रुपये है। उन्होंने बताया कि खुफिया सूचना के आधार पर पुलिस ने थिंग्रंगकॉन से बुंगजुंग जा रहे एक वाहन को रोका। ये दोनों गांव चंफाई जिले के सीमावर्ती गांव हैं। उन्होंने बताया, "पूरी तरह से तलाशी लेने पर वाहन के अंदर से नशीली दवाएं बरामद की गईं। दो नशीली दवाओं के तस्करों की पहचान लालतनपुइया (30) और वनरोपुइया (27) के रूप में हुई है। दोनों ही सीमावर्ती चंफाई शहर के निवासी हैं
Tags:    

Similar News