गुवाहाटी। मिजोरम के चम्फाई जिले में असम राइफल्स के जवानों ने शुक्रवार को 23 करोड़ रुपये से अधिक मूल्य की विदेशी मूल की सिगरेट की एक बड़ी खेप जब्त की. मुख्यालय महानिरीक्षक असम राइफल्स (पूर्व) के तत्वावधान में 23 सेक्टर असम राइफल्स की सेरछिप बटालियन ने मिजोरम के चम्फाई जिले के ज़ोखावथर में विदेशी मूल की सिगरेट बरामद की।
अधिकारी ने बताया कि विशेष सूचना के आधार पर आठ असम राइफल्स की एक टीम ने ऑपरेशन को अंजाम दिया। आगे की कानूनी कार्रवाई के लिए चंफाई सीमा शुल्क विभाग द्वारा प्रतिबंधित वस्तुओं को जब्त कर लिया गया है।