मिजोरम विधानसभा का बजट सत्र सात फरवरी से 13 मार्च तक के लिए आहूत किया गया है। विधानसभा अध्यक्ष लालरिंलिआना सैलो ने शनिवार को यह जानकारी दी। बजट सत्र मिजोरम के राज्यपाल हरीबाबु कामभामपति के अभिभाषण के साथ सात फरवरी को शुरू होगा।
सैलो ने पीटीआई भाषा को बताया कि कार्य मंत्रणा समिति (बीएसी) ने तय किया है कि वित्त मंत्रालय का प्रभार संभाल रहे मुख्यमंत्री जोरामथंगा 13 फरवरी को वार्षिक बजट पेश करेंगे। उन्होंने कहा कि विधानसभा के उपाध्यक्ष पद के लिए चुनाव राज्यपाल के अभिभाषण के अगले दिन होगा।
Tags: